IFORHER
  • Home
  • Quiz
  • Horoscope
  • Entertainment
  • Forums
    • Recent Posts
No Result
View All Result
IFORHER
  • HOME
  • RELATIONSHIPS
  • HEALTH
  • MOTIVATION
  • LIFE & CULTURE
  • NEWS
  • PARENTING
  • QUOTES
Home > मोटिवेशन

वक्त को आते न जाते न गुज़रते देखा! – गुलज़ार की बेहतरीन हिंदी कविता जो वक़्त की सच्चाई बयान करती है

by IForHer Team
June 1, 2019
Image: Indiatoday

Waqt Ko Aate Na Jate Na Guzarte Dekha!

वक्त को आते न जाते न गुज़रते देखा!

वक़्त को आते न जाते न गुजरते देखा,
न उतरते हुए देखा कभी इलहाम की सूरत,
जमा होते हुए एक जगह मगर देखा है.

शायद आया था वो ख़्वाब से दबे पांव ही,
और जब आया ख़्यालों को एहसास न था.

आँख का रंग तुलु होते हुए देखा जिस दिन,
मैंने चूमा था मगर वक़्त को पहचाना न था.

चंद तुतलाते हुए बोलों में आहट सुनी,
दूध का दांत गिरा था तो भी वहां देखा,
बोस्की बेटी मेरी ,चिकनी-सी रेशम की डली,
लिपटी लिपटाई हुई रेशम के तागों में पड़ी थी.

मुझे एहसास ही नहीं था कि वहां वक़्त पड़ा है.

पालना खोल के जब मैंने उतारा था उसे बिस्तर पर,
लोरी के बोलों से एक बार छुआ था उसको,
बढ़ते नाखूनों में हर बार तराशा भी था.

चूड़ियाँ चढ़ती-उतरती थीं कलाई पे मुसलसल,
और हाथों से उतरती कभी चढ़ती थी किताबें,
मुझको मालूम नहीं था कि वहां वक़्त लिखा है.

वक़्त को आते न जाते न गुज़रते देखा,
जमा होते हुए देखा मगर उसको मैंने,
इस बरस बोस्की अठारह बरस की होगी.

गुलज़ार ने वक्त को आते न जाते न गुज़रते देखा! कविता के साथ साथ और भी बहुत सी दिल को छू जाने वाली रचनाएँ भी की हैं, उनकी और कवितायेँ आप इस लिंक  ~ Gulzar ~ पर पढ़ सकते हैं।

  • HOME
  • MOTIVATION
  • RELATIONSHIPS
  • LIFE
  • ENTERTAINMENT
  • QUIZ
  • HOROSCOPE
  • QUOTES
  • HEALTH
Contact Us: shareyourstory@iforher.com

© 2024 IFORHER Digital Pvt. Ltd. | Women's Entertainment & Lifestyle Platform

No Result
View All Result
  • Home
  • Quiz
  • Horoscope
  • Entertainment
  • Forums
    • Recent Posts
  • Login
  • Sign Up

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used.