IFORHER
  • Home
  • Quiz
  • Horoscope
  • Entertainment
  • Forums
    • Recent Posts
No Result
View All Result
IFORHER
Home > हेल्थ

आयुर्वेदिक व घरेलू नुस्कों से करें Weight Loss बिना Dieting के

by IForHer Team
May 16, 2020

मनुष्य का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो संसार की कोई वस्तु उसे प्रिय नहीं लगती।

Weight-loss-natural-ways-hindi
Image: Source

आयुर्वेद के नियमों का पालन करने वाला व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है। आयु+वेद शब्दों के योग से आयुर्वेद बना है। शरीर और जीवात्मा के सयोंग से सम्पूर्ण ज्ञान को आयुर्वेद कहते हैं। आयुर्वेद, अथर्ववेद का ही एक अंग है।

🔥 Popular Discussions @ IFORHER

  • hello testing trending
  • My Boyfriend doesn’t express his love in front of his friends even when I told him it is important for me. What to do?
  • My Husband Expects Me Not to Speak Up Against His Mother — Even When She’s Wrong! What to do? Can anyone help?

आयुर्वेद के अनुसार मानव शरीर पांच तत्वों से बना है। पृथ्वी, अग्नि,जल,आकाश ओर वायु से बने मानव शरीर को जीवंत रहने के लिए और ऊर्जा प्राप्त करने के लिए संतुलित
आहार खाना अति आवश्यक है।

हमारा शरीर एक कोरे कागज की तरह है जिस पर आप कुछ भी लिख सकते हैं। खानपान में लापरवाही और अनियमित daily routine से हम weight gain कर सकते हैं और तरह-तरह कि बिमारियाँ हमे घेर सकती हैं।

अच्छी डाइट लेना हमारे शरीर को स्वस्थ बनाता है। आज के Technology के युग में हमें बहुत कम शारीरिक श्रम करना पड़ता है। सब काम मशीनों से हो जाता है। बच्चों के खेलने और हमारी सैर पर T.V. का पहरा लग गया है। आज हम success और competition में बने रहने के लिए जी तोड़ मेहनत करते हैं और उस दौड़ में हम अपने स्वास्थ्य की
ओर ध्यान देना भूल जाते हैं।

दुनिया भर की दौलत हो पर आप उसका लाभ न ले पाएं, बुरे स्वास्थ्य के कारण तो उसका क्या फायदा। इसलिए कहते हैं कि हेल्थ को अनदेखा न करे। हर इंसान को दिन के 24 घंटे में से 1 घंटा अपने शरीर पर ध्यान देने के लिए आवश्य निकालना चाहिए। अगर आप आज अपनी सेहत पर ध्यान नहीं देंगें तो आपको  कुछ गम्भीर बीमारियाँ का सामना करना पड़ सकता है:

  • डायबिटीस (Diabetes)
  • हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure)
  • स्ट्रोक (Stroke)
  • दिल की बीमारियाँ (Heart Ailments)
  • किडनी फेलियर (Kidney Failure)
  • Fatty लिवर
  • जोड़ों की बिमारी – अर्थराइटिस (Arthritis)
  • कुछ खास प्रकार के कैंसर

हम Weight Loss की series में आपको बता चुके हैं:-

कैसे जाने आपका वजन सही है या नहीं ? कितनी कैलोरी लें?

कैसे Weight Reduce करें नेचुरल तरीक़ों से ?

इस पोस्ट में हम आपको आयुर्वेद पद्ति से वजन कम करने के कुछ घरेलू उपाय बताएँगें:

1. एक गिलास गुनगने पानी में एक नींबू का रस +1 /2 चम्मच काली मिर्च और 1 चम्मच शहद मिला कर रोज़ सुबह पीने से वजन कम होता है।

2. भोजन से पहले टमाटर का सूप पीने से या कच्चे टमाटर खाने से वजन कम होता है।

3. हर प्रकार की हरी पत्ते वाली सब्जी को भोजन में शामिल करें।

4. गोभी के पत्ते वजन कम करने में काफी लाभकारी होते है। आजकल हम इनको Pesticides और Viruses की वजह से कच्चे न खाएं। इनको हमें उबाल कर खाना चाहिए।

5. सुबह का नाश्ता मध्यम मात्रा में लेना चाहिए।

6. दोपहर का खाना भर पेट खाना चाहिए क्योंकि दोपहर को पाचन तंत्र सबसे ज्यादा सक्रिय होता है।

7. रात का खाना सोने से 2 -3 घण्टे पहले लेना चाहिए। रात्रि को सोने के कारण हमारे पाचन तंत्र को भोजन पचाने के लिए अधिक श्रम करना पड़ता है। इसलिए रात को हल्का फुल्का भोजन लेना चाहिए।

8. खाना हमेशा गरम करके खाना चाहिए क्योंकि गरम खाना जल्दी पचता है।

9. सरंक्षित किया हुआ (Fridge Food) खाना खाने से परहेज़ करें। Processed Food से बचे। हर ऋतु में आने वाले फल और सब्जियाँ खाएं।

10. पूरे दिन थोड़ा थोड़ा पानी पीते रहें। भोजन के पचने में पानी की आवश्यकता होती है। यहॉँ हम ये नहीं कह रहे कि भोजन के साथ पानी पिए या एकदम बाद। भोजन के आधा घण्टे पहले और आधा घण्टे बाद में पानी न पिए। पर पूरा दिन थोड़ा-थोड़ा पानी पिएं।

11. खाना हमेशा चबा कर खाएं ताकि वो एक रस हो जाए।इससे हमारे पाचन तंत्र को कम काम करना पड़ेगा।

12. खाना खाने के तुरंत बाद कभी न सोएं।

13. तले हुए खाने से अधिक भुने हुए आहार को चुने।

14. हर दिन के भोजन में सभी स्वादों का (मीठा ,खट्टा ,फीका, चटपटा ,सादा ,तीखा) आनंद लें क्योंकि हमारा digestive system हर प्रकार के खाने को हजम करने के लिए अलग-अलग तरीके से सहायक होता है।

15. बिना कुछ खाए पानी पी कर exercise और walk करने से शरीर की नसों को ऊर्जा प्राप्त होती है।

16. खाने के दो घण्टे बाद ग्रीन टी (Green Tea) और नींबू का रेगुलर सेवन वजन कम करने में सहायक होता है।

17. पका हुआ नींबू और शहद मिला कर पीने या चाटने से भी वजन कम होता है।

18. त्रिफला, आंवला और हरड़ ,दाँत और पेट के लिए उत्तम होते हैं। मजबूत दाँत खाना अच्छे से चबाएंगे और फिर Digestive System को कम काम करना पड़ेगा। जब खाना पूरी तरह नहीं पचता तो वह Fat में परिवर्तित हो जाता है।

19. वजन को नियंत्रित करने के लिए ताजा सब्जियाँ ,फल ,बीन्स का आहार उत्तम रहता है।

20. भारतीय खाने में प्रयुक्त होने वाले मसाले हींग ,अजवायन, काली मिर्च, लौंग, इलायची, करी पत्ता आदि को सही मात्रा में खाने से Digestive System सही से काम करता है इसलिए Fats इकट्ठा नहीं होता।

21. मीठा ,Processed Food ,कोल्ड ड्रिंक्स (Cold Drinks),Baking Products, Bear, Wine, तला हुआ खाना, मैदा, चावल चरबी बढ़ाते हैं ,इसलिए इनसे परहेज करना चाहिए।

22. खाने के समय टी वी (T.V) देखना , बातें करना काफी नुकसानदायक है। इस तरह हम भूख से अधिक खा लेते हैं और हमे पता नहीं चलता।

आयुर्वेद विश्व की सभी चिकित्सा पद्धतियों की जननी है। इसका उदेश्य है स्वस्थ मानव के स्वास्थ्य की रक्षा करना और रोगी के रोग का निवारण करना।

Add IFORHER As A Trusted Source
Add as a preferred source on Google

हम आशा करते हैं कि ये घरेलू नुस्खे आप का weight loss  में बहुत महत्वपूर्ण होंगे। आगे भी हम हेल्थी तरीक़ों  से वेट लॉस करने की इस चर्चा को continue रखेंगे।

  • HOME
  • MOTIVATION
  • RELATIONSHIPS
  • LIFE
  • ENTERTAINMENT
  • QUIZ
  • HOROSCOPE
  • QUOTES
  • HEALTH
Contact Us: shareyourstory@iforher.com

© 2024 IFORHER Digital Pvt. Ltd. | Women's Entertainment & Lifestyle Platform

No Result
View All Result
  • Home
  • Quiz
  • Horoscope
  • Entertainment
  • Forums
    • Recent Posts
  • Login
  • Sign Up

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used.