मौत तू एक कविता है! – गुलज़ार की बेहतरीन हिंदी कविता जो मौत की ख़ूबसूरती बयान करती है

Maut Tu Ek Kavita Hai

मौत तू एक कविता है!

 

मौत तू एक कविता है.

मुझसे एक कविता का वादा है मिलेगी मुझको,

डूबती नब्ज़ों में जब दर्द को नींद आने लगे

ज़र्द सा चेहरा लिये जब चांद उफक तक पहुँचे

दिन अभी पानी में हो, रात किनारे के करीब

ना अंधेरा ना उजाला हो, ना अभी रात ना दिन

जिस्म जब ख़त्म हो और रूह को जब साँस आए

मुझसे एक कविता का वादा है मिलेगी मुझको.

गुलज़ार ने कविता मौत तू एक कविता है!” के साथ साथ और भी बहुत सी दिल को छू जाने वाली रचनाएँ भी की हैं, उनकी और कवितायेँ आप इस लिंक  – Gulzar – पर पढ़ सकते हैं।

Exit mobile version