IFORHER
  • Home
  • Quiz
  • Horoscope
  • Entertainment
  • Forums
    • Recent Posts
No Result
View All Result
IFORHER
  • HOME
  • RELATIONSHIPS
  • HEALTH
  • MOTIVATION
  • LIFE & CULTURE
  • NEWS
  • PARENTING
  • QUOTES
Home > मोटिवेशन

मेरे रौशनदान में बैठा एक क़बूतर – गुलज़ार की बेहतरीन हिंदी कविता जो इंसान के जीवन का दर्द बयान करती है

by IForHer Team
June 1, 2019
Image: Indiatoday

Mere Roshandan Mein Baitha Ek Kabutar

मेरे रौशनदान में बैठा एक क़बूतर

मेरे रौशनदार में बैठा एक कबूतर
जब अपनी मादा से गुटरगूँ कहता है
लगता है मेरे बारे में, उसने कोई बात कहीं.

शायद मेरा यूँ कमरे में आना और मुख़ल होना
उनको नावाजिब लगता है.

उनका घर है रौशनदान में
और मैं एक पड़ोसी हूँ
उनके सामने एक वसी आकाश का आंगन.

हम दरवाज़े भेड़ के, इन दरबों में बन्द हो जाते हैं,
उनके पर हैं, और परवाज़ ही खसलत है.
आठवीं, दसवीं मंज़िल के छज्जों पर वो,
बेख़ौफ़ टहलते रहते हैं.

हम भारी-भरकम, एक क़दम आगे रक्खा,
और नीचे गिर के फौत हुए.

बोले गुटरगूँ…

कितना वज़न लेकर चलते हैं ये इन्सान
कौन सी शै है इसके पास जो इतराता है
ये भी नहीं कि दो गज़ की परवाज़ करें.

आँखें बन्द करता हूँ तो माथे के रौशनदान से अक्सर
मुझको गुटरगूँ की आवाज़ें आती हैं !!

गुलज़ार ने मेरे रौशनदान में बैठा एक क़बूतर कविता के साथ साथ और भी बहुत सी दिल को छू जाने वाली रचनाएँ भी की हैं, उनकी और कवितायेँ आप इस लिंक  ~ Gulzar ~ पर पढ़ सकते हैं।

  • HOME
  • MOTIVATION
  • RELATIONSHIPS
  • LIFE
  • ENTERTAINMENT
  • QUIZ
  • HOROSCOPE
  • QUOTES
  • HEALTH
Contact Us: shareyourstory@iforher.com

© 2024 IFORHER Digital Pvt. Ltd. | Women's Entertainment & Lifestyle Platform

No Result
View All Result
  • Home
  • Quiz
  • Horoscope
  • Entertainment
  • Forums
    • Recent Posts
  • Login
  • Sign Up

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used.