IFORHER
  • Home
  • Quiz
  • Horoscope
  • Entertainment
  • Forums
    • Recent Posts
No Result
View All Result
IFORHER
  • HOME
  • RELATIONSHIPS
  • HEALTH
  • MOTIVATION
  • LIFE & CULTURE
  • NEWS
  • PARENTING
  • QUOTES
Home > न्यूज़

शर्मसार हुआ राजस्थान: 6 साल की बच्ची के साथ हुआ रेप, स्कूल बेल्ट से गला घोटकर की हत्या

by IForHer Team
December 2, 2019

अभी प्रियंका रेडी की मौत का शोख़ ख़त्म भी ना हुआ था कि राजस्थान में 6 साल की बच्ची के रेप की ख़बर आने से सबका दिल टूट गया। जब आप यह जानेंगे कि किस दरिंदगी से इस स्कूल की ६ साल की बच्ची के साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी गयी, तो आपका दिल दहल उठेगा!

Image: samacharhub

राजस्थान के टोंक जिले में शनिवार को लापता हुई छह वर्षीय एक छात्रा अपनी स्कूल की वर्दी में मृत पाई गई। पुलिस के मुताबिक बच्ची के स्कूल में शनिवार को खेल प्रतियोगिता थी और उसके बाद वह लापता हो गई। पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी जब राजस्थान के टोंक जिले में शनिवार को लापता हुई 6 साल की बच्ची का शव स्कूल की ड्रेस में रविवार को मिला।

पुलिस ने बताया कि बच्ची के साथ कथित तौर पर रेप किया गया और उसके बाद उसकी स्कूल बेल्ट से गला दबाकर हत्या कर दी गई। बच्ची का शव उसके गांव खेतड़ी के पास एक सुनसान जगह पर झाड़ियों में पड़ा मिला। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वारदात की जगह शराब की बोतलें, नमकीन और खून के धब्बे मिले हैं।

पुलिस के अनुसार बच्ची के स्कूल में शनिवार को खेल प्रतियोगिता थी और उसके बाद वह लापता हो गई. बच्ची जब दोपहर तीन बजे तक घर नहीं पहुंची तो उसके घरवालों ने उसे तलाश करना शुरू कर दिया। कई घंटों तक खेतों और रिश्तेदारों के घरों में उसे ढूंढ़ा गया। रविवार सुबह बच्ची का शव उसके स्कूल से करीब आधा किलोमीटर दूर खून से लथपथ मिला। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और गुस्से में प्रदर्शन शुरू किया गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही हैं।

School-girl-molested-teacher-iforher
Image: Hindustan Times

बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में रेप और मर्डर की बातें सामने आ रही हैं, इसके लिए विशेष टीमों का गठन किया है।

जिस समाज में ६ साल की बच्ची का रेप किया जाए, उस समाज को आप सभ्य समाज कैसे कहेंगे?

जिस तरह से रेप की घटनाएं हमारे देश में बड़ती जा रही हैं, हम यह सवाल पूछने पे विविश हो गएँ हैं कि क्या हमारा समाज कभी बेटियों के लिए लायक हो पाएगा?

माँ बाप को कितनी बेटियों की आहुति देनी होगी?

  • HOME
  • MOTIVATION
  • RELATIONSHIPS
  • LIFE
  • ENTERTAINMENT
  • QUIZ
  • HOROSCOPE
  • QUOTES
  • HEALTH
Contact Us: shareyourstory@iforher.com

© 2024 IFORHER Digital Pvt. Ltd. | Women's Entertainment & Lifestyle Platform

No Result
View All Result
  • Home
  • Quiz
  • Horoscope
  • Entertainment
  • Forums
    • Recent Posts
  • Login
  • Sign Up

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used.